Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

13 जनवरी, 2023

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पूरा दिन व्यस्त रहने की सम्भावना है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगेगा, इसलिए बचें। बाहर के खाने से परहेज करें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो सुखद सूचना मिल सकती है। अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष (, , , , वा, वे, वो)

प्रयास रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे। समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा, जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। दिन शुभ रहेगा। दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक ऊर्जावान रहेंगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है। शारीरिक स्वस्थता को बढ़ावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है। समय निकालकर आराम करें। सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा। नशा से दूर रहे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। इससे धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने को आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान नहीं हो, सब सही रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ों का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है। अपनी सूझबूझ से इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं। सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएं रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर नहीं होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)