रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रांची से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस करीब 11 घंटे की देरी से खुलेगी। यह जानकारी रेलवे ने दी है।
रेलवे के मुताबिक लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन (संख्या 20407) रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।
यह ट्रेन यात्रा प्रारंभ 12 जनवरी, 2023 को अपने निर्धारित समय 18.25 बजे के स्थान पर 13 जनवरी, 2023 को सुबह 5 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।