प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष की भतीजी ने सीए फाइनल परीक्षा पास की

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय की भतीजी शिखा रश्मि ने सीए की फाइनल परीक्षा पास की। शिक्षा विनय कुमार उपाध्याय की पुत्री है। उसे 214 अंक मिले।

युवा नेता छोटन उपाध्याय ने बताया कि शिखा रश्मि एसटी जेवियर कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन कर सीए की तैयारी कर रही थी। उसके द्वारा की गई मेहनत रंग लाई। कड़ी मेहनत से ही उसे सफलता मिली।

शिखा की सफलता से घर-परिवार और रिश्तेदार खुश हैं। शिखा ने सफलता प्राप्‍त कर परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का भी नाम रौशन किया है।