गैस सिलेंडर की नई कीमत आज से प्रभावी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी की है। कमर्शियल गैस की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू उपभोक्‍ताओं को राहत दी गई है। नई कीमत 1 जनवरी ‘23 से प्रभावी हो गई है।

जानकारी के मुतबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिसंबर, 2022 में 1896 रुपये थी। इसकी कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। झारखंड की राजधानी रांची के ग्राहकों को सिलेंडर के लिए जनवरी में 1921.50 रुपये देने होंगे।

14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है। इसकी कीमत यथावत है। रांची के ग्राहकों को जनवरी ‘23 में भी घरेलू सिलेंडर के लिए 1110.50 रुपये चुकाने होंगे।

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिसंबर, 2022 में 409 रुपये थी। इसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्राहकों को जनवरी ’23 में भी इतनी ही कीमत चुकानी होगी।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।