नेपाल : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, 30 की मौत, देखें वीडियो

दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

काठमांडू। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

जानकारी के मुताबिक यात्री विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा  था। विमान में 4 क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक 30 शव बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। विमान में 5 भारतीय भी सवार थे।

यति एयरलाइंस के विमान में 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद तेजी से बचाव कार्य जारी है। हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। नेपाल सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में अबतक 25 शव बरामद किए गए हैं।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।