Jharkhand Weather News

Jharkhand : कल से इन जिलों में बदलेगा मौसम, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में कल से मौसम का मिजाज बदलेगा। रविवार को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में आंशिक बादल छाये रहे। राज्‍य में कहीं-कहीं सुबह में धुंध और बाद में मौसम शुष्‍क रहा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस देवघर केवीके में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्‍य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है।

केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 23 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्‍य भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा सहित अन्‍य जिलों में देखने को मिलेगा।

शेष भागों में आसमान मुख्‍य: साफ रहेगा। राज्‍य में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

24 जनवरी को कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और आसपास के जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। राज्‍य में सुबह में धुंध छा सकते हैं।

25 और 26 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

27 और 28 जनवरी को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।