रांची। झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। शुक्रवार को राज्य में सुबह में धुंध छाया रहा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ हो गया। मौसम शुष्क रहा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।
केंद्र के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस खूंटी केवीके में दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह आदि में देखने को मिल सकता है।
केंद्र के अनुसार उत्तरी को छोड़कर राज्य के शेष भागों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पांचवें दिन राज्य के सभी भागों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को राज्य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
30 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
31 जनवरी से 2 फरवरी तक राज्य में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।