GOOD NEWS ; USA में भारतीय मूल की ये पहली सिख महिला बनीं जज

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। भारतीय मूल के लोग दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यहां भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी जज के रूप में शपथ ली है। वह अमेरिका में पहली सिख महिला जज बन गई हैं।

मनप्रीत सिंह का जन्म और पालन- पोषण ह्यूस्टन में हुआ था। अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली।

मनप्रीत सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। 20 वर्षों से एक ट्रायल लॉयर मनप्रीत सिंह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं। उन्होंने शपथ समारोह में कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि मैं सबसे ज्यादा एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का प्रतिनिधित्व करती हूं, इसलिए हम इसके लिए खुश हैं।”

राज्य के पहले साउथ एशियन जज भारतीय-अमेरिकी जज रवि सैंडिल ने समारोह की अध्यक्षता की, जो खचाखच भरे कोर्टरूम में हुआ। सैंडिल ने कहा, “सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक बड़ा क्षण है।” उन्होंने कहा, “जब वे किसी रंग के व्यक्ति को देखते हैं, तो किसी को थोड़ा अलग, वे जानते हैं कि संभावना उनके लिए उपलब्ध है। मनप्रीत न केवल सिखों के लिए एक राजदूत हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं के लिए एक राजदूत हैं।”

शपथ ग्रहण के बाद मनप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया, “मैंने सोचा कि यह बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब वे अपनी एजुकेशन से गुजरते हैं, तो देख सकते हैं कि ऐसे प्रोफेशन की भी संभावना है, जिन तक हमारी पहुंच पहले कभी नहीं थी।”

इधर, केरल के कासरगोड में जन्में सुरेंद्रन के पटेल अमेरिका के टेक्सास में जिला जज बने हैं। गरीबी के चलते उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा था। उन्होंने एक बीड़ी फैक्ट्री में मजदूरी भी की थी। सुरेंद्रन का जन्म केरल के कासरगोड में हुआ था। शुरुआत में उन्होंने अमेरिका में घरेलू नौकर का काम किया था।

सुरेंद्रन ने बताया है कि क्लास 10 के बाद उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा था। परिवार के पास उनकी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे। स्कूल छूटने के बाद उन्होंने बीड़ी फैक्ट्री में मजदूरी की और बीड़ी बनाया।