रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की कांके प्रखंड कमेटी का रिंग रोड रेंडो-पतरातू स्थित महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के समीप रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज हुआ। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी ने की। इस मौके पर दर्जनों नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, पूर्व विधायक नेजामुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, जिला सचिव हेमलाल मेहता, पवन जेडिया, जुल्फिकार खान, अंतु तिर्की ने माला पहनाकर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी संविधान और नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमलोगों के लिए पार्टी का संविधान सबसे पहले, व्यक्ति बाद में।
मौके पर 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्यस्तरीय सदस्य समनुर मंसुरी, कलाम आजाद, सुजीत कुजूर, प्रखंड उपाध्यक्ष हनीफ अंसारी, रीना तिर्की, सोनू मुंडा, संगठन सचिव बिनोद मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष शेख शहाबुद्दीन, रविन्द्र पहान, ख़ुर्शीद आलम, इचपीड़ी मुखिया लाखो उरांव, चुट्टू मुखिया लक्ष्मी देवी, सबीबुल रहमान, पूर्व प्रमुख सज्जाद अंसारी, मोहम्मद चांद, रीना तिर्की, सज्जाद अंसारी, मुन्ना मुंडा, सोनू साहू, सुधीर मुंडा, कुंदन भोक्ता, उपेन्द्र भोक्ता, हुसैन अंसारी, मोहन उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।