भारत मौसम विभाग के महानिदेशक पहुंचे रांची केंद्र

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र  9 जनवरी को रांची मौसम केंद्र आए। उन्होंने मौसम केंद्र के सभी अनुभाग का निरीक्षण किया। सभी कर्मियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

महानिदेशक ने रांची मौसम केंद्र द्वारा किए जा रहे नवाचार, प्रौद्योगिकी का उन्नत प्रयोग और निरंतर निर्बाध सेवा कार्य से प्रभावित हुए। उन्होंने सभी कर्मियों को बधाई दी।

महानिदेशक ने अपने विचार भी कर्मियों से साझा किए। रांची मौसम केंद्र को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रखने के लिए यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।