उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डालसा ने किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झालसा (रांची) के निर्देश पर लोहरदगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संविधान सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया था। यह 26 नवंबर से 2 दिसंबर, 2022 के बीच किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में भाषण, नाटक, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, निबंध, स्लोगन आदि कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों ने कराए थे। गणतंत्र दिवस पर 12 उत्कृष्ट छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया।

ये विद्यार्थी सम्‍मानित

मंजीत कुमार पाण्डेय (गवर्नमेंट एमएस काकरगढ़), सर्वेश उरांव (यूपीजी गवेनमेंट एचएस बीआईटीपीआई), सचिन कुमार सिंह (शासकीय ब्रह्मणडीहा एचएस चट्टी), अभय साह (डॉ अनुग्रह नारायण हाई स्कूल कैरो), बसंत उरांव (डॉ अनुग्रह नारायण हाई स्कूल कैरो), अमन महली (यूपीजी गवर्नमेंट एचएस सहबुटी), बेबी खातून (केजीबीबी लोहरदगा), चांदनी खातून (केजीबीबी लोहरदगा), नूरजहां खातून (गवर्नमेंट एमएस जिमा), नेहा कुमारी (झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो), मुस्कान कुमारी (केजीबीबी कुडू), साक्षी कुमारी (यूपीजी गवर्नमेंट एचएस सहबूटी)

मेडल और प्रमाण पत्र दिया

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर पाल सहित अन्य न्यायाधीशों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के समन्वित प्रयास से बच्चों को सम्मानित किया गया।

जागरुकता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 26 जनवरी को मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद कारागार में बंद महिला एवं पुरुष कैदियों द्वारा सम्मिलित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

कैदियों की रिहाई

जेल अदालत में 3 कैदियों को जुर्म स्वीकार करने और बिताए गए कारा अवधि को ध्यान में रखते हुए जेल से रिहा किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल, जिला जज 1- अखिलेश तिवारी, अरविंद कुमार, सीजेएम चंदन, वरीय सिविल जज अर्चना कुमारी, डालसा सचिव राजेश कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड श्रीमती पूजा कुमारी लाल एवं अन्य न्यायालय कर्मी व पीएलवी, जेल अधीक्षक मानसेन बरवा एवं जेलर सुबोध कुमार उपस्थित रहे।

बंदी को वकील देगा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कैदियों का कुशल क्षेम पूछा। कहा कि बंदी को किसी प्रकार की समस्या होने पर जेल पीएलवी से संपर्क करें। कोई भी बंदी बिना वकील के नहीं रहेगा। जिसकी क्षमता खुद का वकील रखने की नहीं है, उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सरकारी खर्च पर वकील मुहैया कराई जाएगी। सिर्फ इस आशय का आवेदन संबंधित कोर्ट को भेजवा देना है। डालसा सचिव राजेश कुमार ने भी संबोधित किया। जेल अधीक्षक मानसेन बरवा ने किया।