महंत रामचंद्र पुरी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, कांडी टीम विजयी

झारखंड खेल
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महंत श्री रामचन्द्र पूरी उच्च विद्यालय (गरदाहा) के खेल मैदान में गुरुवार को युवा संघर्ष सेना के तत्वावधान में महंत रामचंद्र पुरी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी थे। विशिष्ट अतिथि महंथ महानंद पुरी थे। मुख्य अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कांडी बनाम खुटहेरिया टीमों के बीच खेला गया। मैच 12-12 ओवर का था। इसमें कांडी की टीम ने खुटहेरिया की टीम को 4 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर कांडी की टीम 12 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन बना सकी। गोलू ने 33 रन की शानदार पारी खेली। खुटहेरिया टीम की ओर से पंकज ने 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी खुटहेरिया की टीम निर्धारित 12 ओवर में 74 रन ही बना सकी। कांडी टीम के मलिंगा ने 4 विकेट चटकाया। मैन ऑफ द मैच मलिंगा को मिला।

अंपायर की भूमिका राहुल चौबे व नरेंद्र पाण्डेय ने निभाया। स्कोरर राहुल कुमार व कमेंटेटर शैलेन्द्र कुमार व अभिनन्दन शर्मा थे। युवा संघर्ष सेना की टीम ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय ने भाजपा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी से मुख्य रूप से तीन मांग की। इसमें गरदाहा उच्च विद्यालय को +2 का दर्जा दिलाना, उक्त विद्यालय के खेल मैदान को स्टेडियम बनाना और गरदाहा को प्रखंड बनाना शामिल है।

मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर सागर चन्द्रवंशी ने कहा कि गरदाहा अवश्य ही प्रखंड बनेगा। उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरदाहा को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव बहुत पहले ही सरकार को भेजा गया है। स्टेडियम निर्माण के लिए उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक से लेटर पैड पर लिखकर प्रस्ताव उपायुक्त को भि‍जवाने को कहा।

सुप्रसिद्ध गायक कुणाल तिवारी ने युवा संघर्ष सेना की टीम के लिए एक गीत गुनगुना कर सदस्यों का हौसला बढ़ाया।

मौके पर खुटहेरिया मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया अतीस कुमार सिंह, जिला पार्षद सुषमा कुमारी, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, गणेश दत्त उपाध्याय, अजय सिंह, राम लाला दुबे, मणिकांत सिंह, अनूप कुमार, सतेंद्र चौबे, गुड्डू उपाध्याय, दिनेश कुमार, युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह, केंद्रीय सचिव अविनाश कुमार, केंद्रीय महासचिव विवेक पाण्डेय, केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदयाल उपाध्याय, दिलीप कुमार, रिशु गुप्ता, अविनाश कुमार, उदय बैठा सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।