भोजपुरी न्यू ईयर सांग ‘वेटिंग में लवर’ और ‘ग्रीटिंग बा वेटिंग में’ रिलीज, देखें यहां

बिहार देश
Spread the love

पटना। भोजपुरी न्यू ईयर सांग ‘वेटिंग में लवर’ और ‘ग्रीटिंग बा वेटिंग में’ रिलीज हो गया। अनीशा इंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज दोनों सांग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पटना के संस्कृति मैरिज हॉल, राजलक्ष्मी फार्म हाउस, गोला रोड के अलावे भिन्न-भिन्न लोकेशनों पर इस गानों की शूटिंग की गई है।

अनीशा इंटरटेनमेंट के निर्माता इंद्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी भोजपुरी भाषा बहुत ही प्यारी है। ऐसी मिठास किसी और भाषा में सुनने को नहीं मिलेगी। भोजपुरी के अलावे अंगिका और मगही में भी एलबम सॉन्ग का निर्माण करेंगे।

वीडियो निर्देशक रविन्द्र कुमार हैं। उन्‍होंने बताया कि जल्द ही अनीशा इंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्मों के निर्माण के क्षेत्र में कदम रखेगा। सामाजिक एवं मनोरंजक फिल्मों का निर्माण करगा। बिहार-झारखंड के कलाकार और टेक्नीशियनों को फिल्मो में मौका दिया जाएगा।

इस गाने को अनीश अलबेला हैं। वह झारखंड के धनबाद के जाने-माने सिंगर और स्टेज परफार्मर हैं। फीमेल वॉइस अंतरा सिंह ‘प्रियंका’ और निशा उपाध्याय का है। वह भी भोजपुरी की जानी-मानी गायिका और स्टेज परफार्मर है।

गीतकार मन कुमार हैं। इस गीतों क़ो संगीत से म्यूजिक डायरेक्टर मनोज बंटी ने संवारा है।

कैमरामैन बंटी कुमार व राम बाबू हैं। नृत्य निर्देशक रितिक कुमार हैं। एडिटर पुरषोतम कुमार हैं। रूप सज्जा आकाश कुमार और संयोजक अनिल मिश्र ‘बेला’ एवं शंभू शर्मा हैं।

कलाकार के रूप में अनीश अलबेला, प्रीति तिवारी, ऐश्वर्या झा, परी, स्वीटी सोनम, राजू, मंटू कुमार, चन्दन कुमार, मुकेश कुमार आदि ने काम किया है।