रहे सावधान, रतन टाटा के नाम पर ऐसे हो रही ठगी

मुंबई देश पोस्टमार्टम
Spread the love

मुंबई। पूरे विश्‍व में टाटा भरोसा और विश्‍वास का नाम है। हाल ही में इसके पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अपना 85वां जन्‍मदिन मनाया है।

गुजरात के सूरत शहर में जन्‍मे रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

हाल ही में केंद्र सरकार ने उन्‍हें पीएम केयर्स फंड की मैनेजिंग कमेटी का अध्‍यक्ष बनाया है।

बहरहाल, टाटा के इस विश्‍वास और भरोसे का ठगों ने फायदा उठाना शुरू कर दिया है। रतन टाटा के नाम पर ठगी की जा रही है।

हाल के दिनों में सोशल मीडिया और विभिन्‍न व्‍हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा अपने जन्मदिन की खुशी में अपने सभी भारतीय यूजर को ₹479 का 56 दिन के लिए फ्री रिचार्ज दे रहे है।

लोगों से कहा जा रहा है कि अगर आपके पास Jio, Vi, Airtel का नंबर है तो आप नि:शुल्क रिचार्ज पा सकते है।

इसके नीचे रिचार्ज करने का लिंक भी दिया जा रहा है।

आम लोग इस मैसेज से सावधान रहें। टाटा समूह की ओर से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया गया है।

यह लोगों को ठगने के लिए ठगों की ओर से टाटा समूह के विश्‍वास को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मैसेज को दरकिनार करें। किसी को इसे फॉरवर्ड नहीं करें। इसकी सच्‍चाई जरूर लोगों को बताएं।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।