आंगनबाड़ी केन्‍द्र में सेविका चयन में गड़बड़ी का आरोप, रद्द करने की मांग

झारखंड
Spread the love

कुतुबुद्दीन

बारियातु (लातेहार)। लातेहर जिले के बारियातु प्रखंड की साल्वे पंचायत अंतर्गत बारिखाप आंगनबाड़ी केन्द्र में बीते दिनों सेविका का चयन हुआ था। चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण, बारियातु प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दीपाली भगत को आवेदन सौंपकर इसे रद्द करने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि बारिखाप स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 1, कोड संख्या 0434 में बीते 3 जनवरी को सीडीपीओ बालुमाथ द्वारा सरस्वती कुमारी का जाली कागजात के आधार पर चयन कर दिया गया है। यह नियम के विरूद्ध है। उसे रद्द करने के लिए पूर्व में भी आवेदन दिया गया था। इस पर कारवाई अब तक नहीं की गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के नियमों को ताक पर रख कर मनमानी ढंग से चुनाव किया गया है। इस क्रम में कई योग्‍य विधवा महिला की अनदेखा की गई है। ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर नियमानुसार सेविका की चयन प्रक्रिया पुन: कराने की मांग की है।

आवेदन देने वालों में जितनी देवी, रजन्ती कुमारी, रामलला भगत, लालदेव उरांव, बैधनाथ उरांव, अनिता देवी, निर्मला देवी, फुलमणी देवी, आरती देवी, सुनिता देवी, कुन्ती देवी, रामकलिया देवी, बिरबल उरांव, सुनीता देवी, निरंजन भगत, बोलते भगत, भिखलाल भगत, एतवरिया देवी, मन्टु उरांव, विफनी देवी, रीना देवी, मंजवा देवी, संतोष भगत सहित कई ने हस्‍ताक्षर किए हैं।

ज्ञात हो कि‍ चुनाव प्रक्रिया रद्द करने को लेकर ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त एवं बारियातु प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दीपाली भगत को 6 जनवरी 2023 को भी आवेदन दिया गया था।