दुमका शहर की यातायात व्यवस्था बदली, जाने से पहले जान लें रूट

झारखंड
Spread the love

दुमका। झारखंड की उप राजधानी दुमका शहर की यातायात व्‍यवस्‍था बदली गई है। वहां जाने की योजना हो तो रूट जान लें। यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने दी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक गांधी मैदान में सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के दौरान दुमका शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

ये है रूट

दुमका नगर में भारी वाहनों के लिए नो इन्ट्री सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कोई भी भारी वाहन विजयपुर मार्ग, दुधानी चौक एवं रामपुर चौक, फुलो-झानो चौक से दुमका की ओर परिचालन नहीं करेगा। अर्थात उसकी नो इन्ट्री रहेगी।

10 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक बसों का परिचालन बस स्टैंड से पोखरा चौक होते हुए शिवपहाड़ चौक से फुलो झानो चौक से पाकुड़, भागलपुर, जामताड़ा के लिए होगा। उसी मार्ग से बस स्टैंड दुमका में प्रवेश करेंगे।

उक्त अवधि में बंगाल की ओर जाने वाले बसों का परिचालन बस स्टैंड से डीसी चौक, पुलिस लाईन होते हुए शिकारीपाड़ा, रानेश्‍वर होते हुए बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे। उसी मार्ग से दुमका बस स्टैंड में प्रवेश करेंगे।

सरस मेला के आयोजन स्थल अर्थात गांधी मैदान के समक्ष चार पहिया वाहनों यथा कार इत्यादि का परिचालन नगर पालिका चौक से सिंधी चौक होते हुए रिलायन्स मार्ट के सामने से होगा।

दो पहिया वाहन का परिचालन गांधी मैदान के पास तक निर्धारित है, किन्तु पार्किंग के लिए मैदान की दक्षिण की ओर बाहर तरफ सड़क के एक किनारे निर्धारित है। साथ ही गांधी मैदान के अन्दर प्रवेश द्वार के बांयी छोर पर शुल्क आधारित  पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

गांधी मैदान के बाहर जितने भी टोटो एवं टैम्पु की पार्किंग की जाती है। वह 10 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक मैक्सी स्टैंड में पार्किंग करेंगे। वहीं से अपना परिचालन करेंगे।