30 दिसंबर, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिन अनुकूल रहेगा। सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बढ़े हुए खर्चों से भी छुटकारा पाने की दिशा में प्रयास करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। कहीं बाहर जा सकते हैं।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है। लोग बातें सुनेंगे। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी मिल सकता है। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसंगिनी के साथ कहीं बाहर जाएं।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
ऑफिस में नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वे काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन कई मायनों में बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सामाजिक दायरे में बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त साथ हैं और साथ निभाएंगे। दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसंगिनी के साथ कहीं बाहर जाएं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी होने पर खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। नशा से हमेशा दूर रहें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार के लिए किए जाने वाले काम लटक सकते हैं। परिवार वाले क्रोधित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ता मजबूत रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग है। नई चीज भी सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन फायदा भी होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से बेहद लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ भी कुछ रुझान रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे। जीवन साथी को साथ लेकर जाएंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। दूसरों की मदद करेंगे। इससे खुशी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। बेवजह किसी की शिकायत नहीं करें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। वहां देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग बात करना अवॉयड करेंगे। घर के किसी काम की वजह से ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे थोड़ा परेशान रहेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)