जरूरतमंदों को कंबल, कपड़ा और फूड पैकेट बांटकर फाउंडेशन ने कहा मेरी क्रिसमस

झारखंड सरोकार
Spread the love

धनबाद। समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के परिसर में गरीब असहाय और जरूरतमंदों को प्रतिदिन की तरह आज भी भोजन कराए। साथ ही, ठंड को देखते हुए क्रिसमस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर धोकरा प्रखंड के कहलडीह, बादडीह और सीमोलडीह गांव में 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल, कपड़ा और फूड पैकेट बांटा।

आपको बता दें कि जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने के लिए हर सदस्य ने 5 कंबल संस्था को दान किए हैं। फूड पैकेट फाउंडेशन के संस्‍थापक सदस्‍य श्रीमती और घनश्याम चौहान, अंबिका कंस्ट्रक्शन के मालिक राहुल सिंह तरफ से दिया गया था। पैकेट में ब्रेड, आलू चिप्स, बिस्किट, केक और फ्रूटी शामिल था।

संस्था का इस वर्ष कम से कम 1000 कंबल बांटने का लक्ष्य रखा गया। इसे शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा। पिछले साल संस्था की ओर से 600 कंबल बांटा गया था।

क्रिसमस का विशेष कार्यक्रम पर सामाजिक संस्था के अध्‍यक्ष प्रभाष चंद्र, सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्‍यक्ष सुमित अग्रवाल के अलावे रॉबिन चटर्जी, नीलकमल खवास, अजय कुमार चौधरी, अमित कुमार, विश्वाजीत मुखर्जी, शंभू नाथ राम, विपिन कुमार राठी, राजीव कुमार शर्मा, संजय कुमार, राम लखन कुमार, प्रभात रंजन कुमार, राजेश कुमार सचदेव और उसी ग्राम का समाजसेवी सुनील कुमार महतो का विशेष योगदान रहा।