श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने कंबल, मफलर और मोजे बांटे

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में 8 दिसंबर को कंबल, मफलर और मोजे का वितरण किया गया। कांटा टोली के हरिजन बस्ती और लोवाडीह में विभिन्न बस्ति‍यों से आये हुए लगभग 103 लोगों को यह नि:शुल्क दिया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान एवं बिष्णु सोनी, नामकुम लोवाडीह के समाजसेवी सहजीवन राम, विनोद राम, सुमन देवी, शकुंतला देवी और मनोज कुमार ने सयुंक्त रूप से यह बांटा। लगभग 103 कंबल, मफलर एवं ऊनी मोजा बांटा गया।

संस्था द्वारा 16 नवंबर से 8 दिसंबर तक तक अभावग्रस्त, जरूरतमंद, निर्धन, लाचार, दिव्यांग परिवार के सदस्यों के बीच 901पीस कंबल, 901 पीस मफलर और 901 जोड़े ऊनी मोजे का निःशुल्क वितरण किया गया है।

इस कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, नन्द किशोर चौधरी, सज्जन पाडिया, बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, शिवभगवान अग्रवाल, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता एवं आलोक सिंह ने सहयोग किया।