प्रणामी समाज 151 जोड़ों का कराएगा सामूहिक विवाह, रजिस्‍ट्रेशन शुरू

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। राज श्यामा महाराज एवं स्वामी सदानंद महाराज के आशीर्वाद से प्रणामी समाज 151 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह कराएगा। इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो गया। संस्था के बन रहे श्री कृष्ण मंदिर परिसर में 8 जनवरी, 2023 को विवाह होगा।                  

संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म का विमोचन कर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। संस्था के सदस्यों ने आदर्श सामूहिक विवाह के लिए 29 जोडों का रजिस्ट्रेशन किया है।

फार्म विमोचन में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत, विशाल जालान, सज्जन पाडिया, ओम प्रकाश सरावगी, सुरेश कुमार चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, बिष्णु सोनी, पवन पोद्दार (ताउ) सहित अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।