रैली के माध्‍यम से लोगों को अंगदान के लिए जागरूक किया मारवाड़ी महिला सम्‍मेलन ने

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने ‘अंगदान देहदान’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया। इसमें पूरे जोश के साथ 100 सदस्य शामिल हुए।

संगठन की राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह बालकृष्ण स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय से झंडा चौक होते हुए वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुई।

रैली में रांची शाखा अध्यक्ष नैना मोर के साथ समिति की सदस्‍य, बालकृष्ण स्कूल की छात्राएं, शिक्षक, पुरश्री की सदस्य एवं माहेश्वरी महिला समिति की सदस्य शामिल थे।

राष्ट्रीय संपादिका अलका सरावगी ने रैली में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।