माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता और सचिव बने संजय कुमार गुप्ता

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। रेम्बा माहुरी वैश्य मंडल के अध्‍यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्‍ता और सचिव संजय कुमार गुप्‍ता बनें। संगठन की बैठक रेम्बा स्थित श्री रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता विजय नंदन राम ने की। इस अवसर पर संगठन का चुनाव हुआ।

चुनाव को सपन्न कराने के लिए बतौर प्रवेक्षक महामंडल के महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी एवं संगठन मंत्री प्रदीप कुमार उपस्थित थे। उसके साथ जनसम्पर्क पदाधिकारी अनुज सेठ एवं केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकारणी के सदस्य सुबोध गुप्ता भी मौजूद थे।

सर्वसम्मति से प्रेमप्रकाश गुप्ता को अध्यक्ष, संजय गुप्ता को सचिव, प्रभात गुप्ता को संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष के रूप में नित्यानन्द राम और उपाध्यक्ष के लिए बलबीर कुमार गुप्ता का चयन किया गया।

बैठक में प्रदीप गुप्ता, दयालशरण राम, सन्त शरण गुप्ता, दामोदर राम, राजदीप गुप्ता, विजय राम, रामगोपाल राम, राजकपूर राम, ऋषि कपूर, मनोज राम, मुन्ना राम, सुरेंद्र राम, नन्दलाल राम, नवयुवक समिति के सोनू गुप्ता, संजीव कुमार, रूपेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, नीलकांत गुप्ता,आलोक कुमार, विशाल गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, ऋतिक गुप्ता, दिवाकर कुमार, मनीष कुमार, ऋषभ कुमार,उदय लाल गुप्ता, राकेश कुमार, आशीष गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।