ब्राजीलिया। दुखद खबर खेल जगत से आ रही है। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर से साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन इजराइली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
82 वर्षीय महान फुटबॉलर किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी से जूझ रहे थे। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के निधन की आधिकारिक जानकारी की सूचना उनके परिवार वालों ने दी है।
पेले ने 1958, 1962 और 1970 के विश्व कप में ब्राजील को जीत दिलाई थी। साथ ही 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक प्रमुख स्कोररों में से एक रहे थे। हाल ही में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में नेमार ने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की।
यहां बता दें कि जब वो अस्पताल में भर्ती थे, तो पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो, जिन्हें एडिन्हो भी कहा जता है, शनिवार को अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटों के एडिन्हो ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपने पिता का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
एडिन्हों ने लिखा, “डैड… मेरी ताकत आप से है।” पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं। केली ने भी इंस्टाग्राम पर पिता के गले लगते हुए एक तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट लिखा।