झारखंड की कंचन व आस्था को मिला इसकु कराटे कप में स्वर्ण पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। इसकु कराटे कप में झारखंड की कंचन कुमारी सिंह और आस्था को स्वर्ण पदक मिला। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड के तत्‍वावधान में दो दिवसीय इंटरनेशनल शोतोकान कराटे प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबार के एका एरीना ट्रांसटाडीया स्टेडियम में हुआ था। इसमें झारखंड के खिलाडियों को 2 स्वर्ण 5 रजत और 5 कांस्य यानी कुल 12 पदक मिले।

झारखंड के 10 कराटे खिलाड़ियों का इसकु इंटरनेशनल कराटे कप के लिए चयन हुआ था। सभी इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के सचिव और चीफ कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी की देख रेख में वहां गये थे। खिलाड़ी पिछले कई सालों से सेंसेई इबरार कुरैशी की देखरेख में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

कंचन कुमारी सिंह कैडेट गर्ल्स कुमिते स्पर्धा 45 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की। आस्था सब-जूनियर गर्ल्स कुमिते स्पर्धा 40 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की। आकांक्षा को सब-जूनियर गर्ल्‍स कुमिते स्पर्धा 30 केजी भार वर्ग में रजत पदक मिला। मृण्मय प्रतिम डेका ने सब-जूनियर बॉयज कुमिते स्पर्धा 35 केजी भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

आरती कुमारी सीनियर महिला कुमिते स्पर्धा 45 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक और सीनियर महिला काता स्पर्धा में रजत पदक हासिल की है। खुशबू कुमारी सीनियर महिला कुमिते स्पर्धा -68 केजी भार वर्ग में रजत पदक और सीनियर महिला काता स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल की है। सोनिया सिंह सीनियर महिला कुमिते स्पर्धा 60 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल की है।

रोहिणी टोप्पो सीनियर महिला कुमिते स्पर्धा 45 केजी भार वर्ग में रजत पदक हासिल की। ओमैर अरफात जूनियर ने बॉयज कुमिते स्पर्धा 50 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। समीर ने सब-जूनियर बॉयज कुमिते स्पर्धा 40 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। टीम मैनेजर किरण सिंह और टीम कोच सेंसेई इबरार कुरैशी थे। ऑफिसियल में आरती कुमारी थी।