Jharkhand Weather

jharkhand : इस दिशा से आ रही हवा, कल से करवट लेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में अभी मौसम शुष्‍क चल रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे राज्‍य में 14 दिसंबर से न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश इलाकों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट 18 दिसंबर तक देखने को मिली। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 20 दिसंबर को दी।

आनंद ने बताया कि न्‍यूनतम तापमान में 21 दिसंबर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। अगले 4 से 5 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 23 दिसंबर से हल्‍का बादल भी झारखंड में आने लगेंगे। इसके बाद अगले तीन दिन बादल देखने को मिलेंगे।

केंद्र प्रमुख के अनुसार वर्तमान में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्‍क रहेगा। न्‍यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवा झारखंड की ओर आ रहा है।

आनंद ने बताया कि क्रिसमस के वक्‍त भी तापमान में बड़ा बदलाव होने की उम्‍मीद नहीं है। इस दौरान भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पर्व बीत जाने के बाद अंतिम दिसंबर और शुरुआती जनवरी में ठंढ़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। उस वक्‍त सर्दी रिकॉर्ड कायम कर सकती है।

केंद्र प्रमुख ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का वैसा असर अभी देखने को नहीं मिल रहा है। मैदानी इलाकों या नदी के किनारे, खुले इलाकों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है। हवा चल रही है, इसलिए घना कोहरा देखने को नहीं मिल रहा है।