jharkhand : क्रिसमस के बाद मौसम में आएगा बदलाव, होगा ये असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज क्रिसमस के बाद बदलने के संकेत मिले हैं। कल से तीन दिन आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 23 दिसंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्‍का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्‍यूनतम तापमान सिमडेगा केवीके में 7.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक 24 और 26 दिसंबर सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा। इसी तरह 27 से 29 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में गिरावट आने से लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। वे गर्म पानी पीएं। परहेज करें। सर्दी से बचने का उपाय करें। खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहें। छोटे बच्‍चे और बूढों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।