good news : झारखंड हुआ कोरोना से मुक्त

झारखंड मुख्य समाचार सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर। राज्य अब पूरी तरह से कोरोना से मुक्त हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला।

स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिसंबर को जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इलाज के बाद एक मरीज स्वस्थ हुआ है।

विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना के 4 लाख 42 हजार 567 मरीज पाते गये हैं। कोरोना के नये मरीजों की पहचान के लिए जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 2 करोड़, 29 लाख 25 हजार 373 सैंपल की जांच की गयी है। इलाज के बाद कोरोना से 4 लाख 37 हजार 236 मरीज ठीक हुए हैं।

विभाग के अनुसार कोरोना से राज्य में 5 हजार 331 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मरने वाले के आश्रितों को सरकार आर्थिक मदद भी कर चुकी है।