नेहरू युवा केन्द्र की प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी FC बंगलाटोला

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। नेहरू युवा केन्द्र, रांची (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नामकुम के खरसीदाग मैदान में किया। इसमें प्रखंड के ग्रामीण इलाके के यूथ क्लबों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को FC बंगलाटोला और गोसाई ब्रदर्स खिजरी के बीच खेला गया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्‍कर रही। दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर पाई। मैच पैनल्टी शॉट तक पहुंची। इसमें FC बंगलाटोली की टीम 5-4 से मैच जीती और प्रखंड का चैंपियन बनी।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में नामकुम जिला परिषद सदस्य रीता होरो, विशिष्‍ट अथिति लाल खटनागा पंचायत के मुखिया और पूर्व मुखिया रितेश शामिल हुए।

नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक एसपी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्राइज, जर्सी, ट्रॉफी एवं बेस्ट प्लेयर्स को अवॉर्ड दिए। खेल सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नामकुम प्रखंड प्रभारी (NYV) समी  हैदर, पूर्व प्रधान एवं रामपुर के यूथ क्लब प्रेसीडेंट लक्ष्मण लकड़ा के साथ प्रखंड की 10 विलेज की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के आयोजन में रानी गुप्ता, सत्येंद्र शर्मा एवं जमुंटोली, रामपुर खरसीदाग के पूर्व मुखिया रेतेश और रामपुर प्रधान चामु बेक का उल्लेखनीय सहयोग रहा।