नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में मिली जीत का जश्न मना रही कांग्रेस को दिल्ली में तगड़ा झटका लगा है।
दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत कर इतिहास बदलने वाली आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के 2 नव निर्वाचित निगम पार्षद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस के मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ चुके दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून भी आप में शामिल हुई हैं।
यहां बता दें कि 250 वार्डों के दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं।
वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। अब उसके दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे।