रांची। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने इस ट्रेन में स्थाई रूप से कोच संख्या में वृद्धि की है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 12877/12878 रांची-नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में स्थाई रूप से कोच संख्या मे वृद्धि की गयी है।
ट्रेन संख्या 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस में 12 दिसंबर, 2022 से स्थाई रूप से वातानुकूलित 3- टियर का 1 अतिरिक्त कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस में 13 दिसंबर, 2022 से स्थाई रूप से वातानुकूलित 3- टियर का 1 अतिरिक्त कोच लगेगा।
अतिरिक्त कोच लगने के बाद इन ट्रेनों में वातानुकूलित 3- टियर के 18 कोच और जनरेटर यान के 2 कोच यानी कुल 20 कोच होंगे।