प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में मिल रहा 90 प्रतिशत अनुदान

झारखंड कृषि
Spread the love

  • जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा जिला कृषि कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया 80875 हेक्टेयर खरीफ फसल आच्छादन के लक्ष्य के विरुद्ध 51058 हेक्टेयर ही आच्छादित हो पाया है। अनाच्छादित क्षेत्रों में 20% अतिरिक्त रबी मौसम में करने की बात कही गई।

कृषि अधिकारियों ने वर्तमान में झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही केसीसी, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के निबंधित पात्र लाभुकों की सूची सत्यापित करते हुए अविलंब प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिया गया।

इस वर्ष 450 हेक्टेयर पर ड्रिप सिंचाई योजना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत 90% अनुदान पर ड्रिप सिंचाई और टपक सिंचाई योजना में अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

उप परियोजना निदेशक आत्मा ने कृषक पाठशाला, किसान गोष्ठी प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के साथ-साथ मिट्टी नमूना जांच के बारे में किसान और अतिथियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा पशु टीकाकरण अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई। एलडीएम बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केसीसी एवं अन्य कृषि के बारे में बताया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा धान अधिक प्राप्त पर चर्चा की गई।

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा सुखाड़ से संबंधित जानकारी दी गई। केवीके के वैज्ञानिक द्वारा मृदा जांच एवं किसानों को उन्नत कृषि तकनीक के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक केवीके, अनुमंडलीय पशुपालन पदाधिकारी, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला कृषि अभियंता, सहायक कृषि पदाधिकारी, तकनीकी सहायक समेत सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सभी जन सेवक एवं किसान मित्र प्रगतिशील कृषक के साथ साथ एफपीओ के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।