विहिप की दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति का हितचिंतक अभियान

झारखंड
Spread the love

विहिप की दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति का हितचिंतक अभियान

रांची। विहिप की दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति रांची महानगर के संयुक्त तत्वावधान में हितचिंतक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बहनों की टोली घरों में संपर्क कर रही है। सभी को विहिप का सदस्य बनाया जा रहा है।

दुर्गावाहिनी की रांची महानगर संयोजक श्‍वेता सिंह ने बताया कि आनेवाले समय में प्रत्येक घर में संपर्क करने और सभी को सदस्य बनाने का लक्ष्‍य है। इस अभियान में मुख्य रूप से मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपा रानी उपस्थित थीं। उनके मार्गदर्शन में कार्य हो रहा है।

अभियान में महानगर संयोजिका श्वेता सिंह, मातृशक्ति सह प्रमुख चित्रा पॉल, माधवनगर मातृशक्ति प्रमुख चंदा देवी, समाज सेवी राखी सिंह, रेणु सिंह सहित अन्य बहनें भी उपस्थित थीं।