सिकंदर अली को मुंबई में मिला झारखंड सेवा रत्न सम्मान

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। प्रवासी मजदूरो के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली को मुंबई में झारखंड सेवा रत्‍न सम्‍मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी के हाथों उन्‍होंने यह से सम्मान ग्रहण किया।

सिकन्दर अली को यह सम्मान 18 नवंबर को मुंबई के दादर स्थित श्री शिवाजी नाट्य मंदिर में झारखंडवासी परिवर्तन संघ द्वारा आयोजित 22वें झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दिया गया। सिकंदर को वर्ष, 2021 में भी मुंबई में झारखंड सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कई अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि बगोदर के बेको गांव निवासी सिकंदर अली प्रवासी मजदूरों के हित, पर्यावरण, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। लगातार आम लोगों की सेवा करते आए हैं।

सिकंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई के हाथों से मिले इस सम्मान को वे अपने माता पिता एवं शुभचिंतको को समर्पित कर रहे हैं। वे आगे भी समाजिक जीवन में अनवरत अपना योगदान जारी रखेंगे।

इस मौके पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, इनकम टैक्स ऑफिसर मनुलाल बैठा, फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध लेखक दिलीप शुक्ला, विधायक अमित यादव, अमरजीत मिश्रा, पंकज सोनी, डॉ नेहा सिन्हा, मनोज सिंह, दिनेश प्रसाद, जिप सदस्या कुंभकुंभ देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।