गैस सिलेंडर की कीमत घटी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर के दाम में करीब 113 रुपये की कमी कर दी है। फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में भी जबरदस्‍त कमी की गई है। नई कीमत 1 नवंबर से प्रभावी हो गई है।

जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अक्‍टूबर, 2022 में 2010 रुपये थी। इसमें 113.50 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद झारखंड की राजधानी रांची में सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर से 1896.50 रुपये हो गई है।

14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है। इसकी कीमत यथावत है। रांची के ग्राहकों को नवंबर में भी घरेलू सिलेंडर के लिए 1110.50 रुपये चुकाने होंगे। अन्‍य शहरों में भी कीमत इसी के आसपास होगी।

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 168 रुपये की कमी की गई है। अक्‍टूबर, 2022 में इसकी कीमत 577 रुपये थी। 1 नवंबर, 2022 से इसकी कीमत 409 रुपये हो गई है।