सहारा इंडिया ऑफिस में शुरू हुआ लोगों का आंदोलन, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। पूरे देश के लोगों को सहारा इंडिया में पैसा फंसा हुआ है। इसकी मियाद पूरी हो जाने के बाद भी निवेशकों को पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। इसे लेकर उनमें आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय सहित अन्‍य बड़े लोगों के खिलाफ एफआइआर भी किया जा चुका है।

इसे लेकर झारखंड की राजधानी रांची के बाइपास रोड के अलकापुरी स्थित सहारा इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय सहित अन्य सहारा कार्यालय में आंदोलन हो रहा है। लोग ऑफिसों में धरना पर बैठक गये हैं। नारेबाजी कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि उन्‍होंने अपना पेट काटकर सहारा इंडिया में पैसा जमा किया है। अब पैसा वापस मांगने सहारा कार्यालय जाने पर वहां मौजूद अधिकारी धमकाते और डराते हैं। गुंडा से पिटवाने, जान से मारने एवं जेल भेजने की धमकी देते हैं।

झारखंड के करोड़ों लोगों का करोड़ों रुपये लेकर सहारा कंपनी बैठी हुई है। पैसा वापस नहीं मिलने से उनका कई काम रूका हुआ है। कई लोगों के बेटियों की शादी टलती आ रही है।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।