लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में रविवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बीपी, शुगर, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, टाइफाइड और मोतियाबिंद के अलावा सभी प्रकार की जांच नि:शुल्क की गई।

इस जांच शिविर में सभी मरीजों को परामर्श दिए गए। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की आंखों का ऑपरेशन 1 दिसंबर को करने का निर्णय लिया गया।

चेकअप कैंप में पहुंचे डॉ. वीवी महेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी लोग खान पान पर अगर विशेष ध्यान देते हैं और योग प्राणायाम पर विशेष ध्यान देते हैं, तो वे सभी बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

जांच शिविर में लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल समेत क्लब की मेडिकल टीम ने भरपूर सहयोग किया। मौके पर डॉ वीवी महेश्वरी ने लायंस क्लब की सदस्यता भी ग्रहण की। क्लब के सदस्यों ने इसके लिए उन्हें बधाई दी।