jharkhand

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, काजल बनीं अध्यक्ष

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। सरकार ने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग गठन कर दिया है। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती काजल यादव को बनाया गया है। इसके अलावा 6 सदस्य बनाये गये हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस संबंध में समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दिया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नियमावली में निहित प्रावधान के अंतर्गत गठित चयन समिति की अनुशंसा के आलोक में इसका गठन किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के सोनारी की रहने वाली श्रीमती काजल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। चाईबासा के विकास देवघरिया, लालपुर रांची के उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, धनबाद के कुसुंडा के सुनील कुमार वर्मा, हजारीबाग की रूचि, चतरा लाइन मुहल्ला निवासी मिनहाजुल हक, धनबाद के हीरापुर के डॉ आभा बिरेंद्र अकिंचन को सदस्य बनाया गया है।

प्रस्ताव पास सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है। अधिसूचना विभाग के सचिव कृपा नंद झा ने जारी की है।