पलामू के ठाकुरबाड़ी में हुआ अस्त्र शस्त्र पूजन समारोह

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • दुर्गा वाहिनी की बहन और अन्य लोगों को चुनरी दे कर किया गया सम्मानित

अरविंद अग्रवाल

छतरपुर (पलामू)। छत्तरपुर इलाके में नवरात्रि की धूम है। नवरात्र के मौके पर महाअष्टमी को ठाकुरबाड़ी परिसर में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा अस्त्र शस्त्र पूजन समारोह मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमुन और नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में अस्त्र- शस्त्र सहित कई अन्य का पूजन किया गया। भव्य पूजन पंकज मिश्रा और कुंदन पाठक ने कराया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि नवरात्र का यह त्योहार समाज को एक सूत्र में बांधता है। तन और मन दोनों पवित्र होते हैं। हमें इस मौके पर इलाके के विकास का संकल्प लेना होगा। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने कहा कि त्योहार को शांति और समृद्धि के साथ हमें सम्पन्न कराना है।

बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी परंम्परा का अभिन्न अंग है। दुर्गा वाहिनी की सभी बहनों को चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

युवा जन जागृति मंडल के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, मनु कुमार सहित तमाम कमेटी के कार्यकर्ताओं को बजरंग दल के संयोजक सोनू सिंह, सह संयोजक रिशु कुमार, नगर पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमुन, नगर उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

अरविंद गुप्ता चुनमुन, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, डीएसपी अजय कुमार को सपरिवार, सब इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र, कुड़खु सरना समिति के अध्यक्ष प्रमोद उरांव, पुरोहित कुंदन पाठक, पुरोहित पंकज मिश्रा, स्वास्थ्यकर्मीयों को चुनरी ओढ़ा कर बजरंग दल और दुर्गावाहिनी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दुर्गा वाहिनी संयोजिका सिवानी चंद्रा, सह संयोजक काजल कुमारी, स्नेहा चंद्रा, निक्की गुप्ता, मानसी गुप्ता ने शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम के आयोजन में बजरंग दल के संयोजक सोनू सिंह, सह संयोजक रिशु कुमार,अमित ठाकुर, अंकित कुमार, राजेश कुमार उर्फ टोन, रजत देव्, गोलू रंजन, विशाल कुमार मनीष मिश्रा, अमित कुमार सहित अन्य युवाओं का योगदान रहा।