राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के इस नेता ने दिया विवादित बयान, मचा घमासान

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के एक नेता ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर घमासान मच गया है। भाजपा ने पूरी पार्टी को निशाने पर लिया है। माफी मांगने की बात कही है।

विवादित बयान कांग्रेस नेता डॉ उदित राज ने दिया है। उदित राज पहले दिल्‍ली से भाजपा के सांसद हुआ करते थे। पिछली लोकसभा चुनाव में पार्टी ने इनका टिकट काट दिया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये।

उदित राज ने अपने ट्व‍ीट में कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।‘

इसपर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रहार किया। उन्‍होंने कहा, ‘ये सब कही न कही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और ये कही न कही आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस को इसके लिए क्षमा मांगना चाहिए।‘

पात्रा ने आगे कहा, ‘जिस प्रकार का शब्द उन्होंने (उदित राज) राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है, ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने किया…वो भी हमने सुना है।‘

निशाने पर आने के बाद उदित राज ने इसे निजी बयान बनाया। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है, कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति‍ हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।‘