हजारीबाग के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में भाग लेंगे रांची विवि‍ के ये 22 स्‍वयंसेवक

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जोन में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर और नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन किया जाता है। नई दिल्ली में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक शिविर होता है। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए विश्वविद्यालय एवं राज्‍यस्तरीय परेड चयन शिविर लगता है।

झारखंड की एनएसएस इकाई द्वारा सितंबर-2022 में प्रत्येक विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 140 एनएसएस के स्वयंसेवकों (70 पुरुष एवं 70 महिला) का चयन राज्यस्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए किया गया। इसका आयोजन 13 अक्टूबर, 2022 को हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में किया गया है। उक्त शिविर में रांची विश्वविद्यालय के 22 स्वयंसेवक (11 पुरुष एवं 11 महिला) शामिल होंगे।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर से 30 स्वयंसेवकों (15 पुरुष एवं 15 महिला) का चयन सेंट्रल जोन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर, भोपाल (मध्य प्रदेश) के लिए किया जाएगा। यह वंबर में आयोजित होगा। उक्त शिविर में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 200 स्वयंसेवक (100 पुरुष एवं 100 महिला) शामिल होंगे। वहां से नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए 40 स्वयंसेवकों ( 20पुरुष एवं 20 महिला) का चयन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए पूरे देश के 200 स्वयंसेवकों (100 पुरुष एवं 100 महिला) का चयन किया जाएगा। ये 200 स्वयंसेवक नई दिल्ली में 26 जनवरी, 2023 को कर्तव्‍य पथ पर परेड में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए झारखंड के 6 स्वयंसेवकों (3 पुरुष एवं 3 महिला) का चयन होगा। वे नई दिल्ली में एक माह (1 जनवरी से 31 जनवरी, 2022) तक परेड कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रांची विश्वविद्यालय के चयनित छात्रा स्‍वयंसेवक

दीक्षा कुमार : रांची महिला कॉलेज

नैन्‍सी कुमारी : रांची महिला कॉलेज

रुचिका रत्‍न लकड़ा : निर्मला कॉलेज, रांची

संगीता कुमारी : निर्मला कॉलेज, रांची

अंजली चौधरी : योगदा सत्‍संग महाविद्यालय, रांची

शैली कुमारी : मारवाड़ी कॉलेज, रांची

क्षिप्रा आनंद : यूकेएस महाविद्यालय, डकरा

दिव्‍यता : जेएन महाविद्यालय, रांची

शकुंतला कुमारी, पीपीके महाविद्यालय, बुंडू

प्रीति रानी : गोस्‍सनर कॉलेज, रांची

श्रद्धा रानी : रांची महिला कॉलेज

रांची विश्वविद्यालय के चयनित छात्र स्‍वयंसेवक

मनबहाल चिक बड़ाईक : डोरंडा कॉलेज, रांची

अरुण प्रमाणिक : पीपीके कॉलेज, बुंडू

अमन कुमार : डोरंडा कॉलेज, रांची

मो होजिफा : केसीबी कॉलेज, बेड़ो

अर्जुन उरांव : केओ कॉलेज, गुमला

सोनु कुमार मुंडा : मांडर कॉलेज, मांडर

कुमार शौर्या खलखो : गोस्सनर कॉलेज, रांची

अमित कुमार गौंझू : यूकेएस कॉलेज, डकरा

अनिल कुमार पातर : पीपीके कॉलेज, बुंडू

पवन सिंह : जेएन कॉलेज, रांची

शुभम कुमार, गोस्‍सनर कॉलेज, रांची