नेशनल पेरा स्वि‍मिंग चैंपियनशिप में शामिल होंगे झारखंड के ये 17 खिलाड़ी

झारखंड खेल
Spread the love

  • असम के गुवाहाटी में 11 से 13 नवंबर तक होगा आयोजन

रांची। असम के गुवाहाटी में 22वीं नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। इसमें देश के 25 राज्‍यों के दिव्‍यांग खिलाड़ी शामिल होंगे। झारखंड के 17 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसे लेकर पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड की बैठक रांची के अरगोड़ा के बुद्ध विहार स्थित प्रांतीय कार्यालय में 17 अक्‍टूबर को हुई। इसकी अध्‍यक्षता कमेटी के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने की। बैठक में कमेटी के सीईओ सह पेरा स्विमिंग ईस्ट जोन के सचिव सुनील कुमार विश्वास, कमेटी के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, कमेटी के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ भी शामिल हुए।

सुनील कुमार विश्वास ने कहा कि 22वीं नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक गुवाहाटी के डॉ जाकिर हुसैन कॉम्‍पलेक्स में किया गया है। इसमें देश के 25 राज्यों से लगभग 1,000 दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। झारखंड से ट्रायल होकर चयनित 17 दिव्यांग स्विमिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप की मेजबानी पेरालिंपिक एसोसिएशन असम द्वारा किया जा रहा है।

झारखंड से प्रशिक्षण होकर चयनित खिलाड़ियों में धनबाद से राजकुमार रवानी, सुनील कुमार वर्मा, गोवर्धन रजक, ओम प्रकाश चौहान, शेरू कुमार भुईया, अशोक कुमार भुइया, रांची से महादेव प्रजापति, देवघर से उज्ज्वल घोष, उदय पटेल, मधुपुर से हरिलाल टूडू, रामगढ़ से रंजीत कुमार, जितेंद्र पटेल, बोकारो से महावीर चौधरी, साहेबगंज से डॉक्टर घोष, पलामू से मुकेश कुमार चौबे शामिल हैं। ये 8 नवंबर को गुवाहाटी जाएंगे।

बैठक में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग खिलाड़ी उपस्थित थे। सभी खिलाड़ियों को विजय कुमार दत्ता, सुनील विश्वास, कमल कुमार अग्रवाल, संजय सर्राफ ने शुभकामनाएं दी।