जिंदा जले बस के ड्राइवर और हेल्‍पर, हादसे का वीडियो आया सामने, देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। एक निजी बस का ड्राइवर और हेल्‍पर जिंदा जल गये। दिवाली की रात यह हादसा झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में दिवाली की रात मूनलाइट बस में आग लगी। इस घटना में मदन महतो और इब्राहिम की मृत्यु हो गई। दोनों बस में सोए थे। पुलिस जांच में जुटी है।

रांची पुलिस ने बताया कि बीती रात बस के अंदर मिट्टी के दीपक जलाए जाने के कारण आग लग गई। इसकी वजह से बस में सो रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस के ड्राइवर और हेल्पर के रूप में हुई।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।