प्लास्टिक के बदले थैले के प्रयोग और कन्या भ्रूण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने प्‍लास्टिक के बदले थैले के प्रयोग और कन्या भ्रूण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। रांची के अपर बाजार स्थित राजस्थान मित्र मंडल में स्वच्छता बैनर लगाया। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

शाखा अध्यक्ष पूजा सरावगी ने कहा कि समर्पण शाखा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मोरहाबादी मैदान के सब्जी मार्केट के पास से स्वच्छता रैली निकाली गई। इसके अंतर्गत सफाई कार्यकम किया गया। रैली का नेतृत्‍व रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं नगर निगम के पार्षदों ने किया।

सफाई में योगदान करने वाले रांची नगर निगम के 25 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्लास्टिक के बदले थैला के प्रयोग से संबंधित जागरुकता अभियान चलाया गया।

इसके अलावा कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत राजस्थान मित्र मंडल पूजा पंडाल में बेनर लगाकर कन्या भ्रूण संरक्षण हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भागचंद पोद्दार ने साइन कर इस अभियान की शुरुआत की। मंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका ने भी इसमें भाग लिया।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि राजस्थान मित्र मंडल के उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित एवं उपाध्यक्ष पप्पू बथवाल ने भी साइन कर अपनी भूमिका निभाई। वहां आए भक्‍तों ने भी इसमें सहभागिता निभाते हुए साइन किया।

इस अवसर पर रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मुख्यालय उपाध्यक्ष रोहित शारदा, प्रांतीय संयोजिका स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सह शाखा कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, प्रांतीय संयोजिका कन्या भ्रूण संरक्षण मीना टाईवाला, शाखा अध्यक्ष पूजा सरावगी, निवर्तमान शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव स्वेता भाला, रितु पोद्दार, पूजा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।