रांची। तमसो मां ज्योतिर्गमय का अर्थ है कि अंधकार से प्रकाश की ओर चलो और बढ़ो। दीपावली दीपों का उत्सव यानी प्रकाशोत्सव है। इस उत्सव में लोगों के मन के अंधकार को दूर करने के लिए हम दीया जलाते हैं। इसी मान्यता के साथ लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने दिवाली मिलन का आयोजन कांके रोड स्थित सहदेव भवन में 26 अक्टूबर को किया।
प्रधान अतिथि के रूप में जमशेदपुर से जिलापाल विवेक चौधरी एवं उनकी पत्नी उपस्थित थे। सम्मानित अतिथि उप जिलापाल कमल जैन एवं उनकी पत्नी लायन मंजुला जैन, एरिया लीडर राजीव लोचन, रीजन चेयरपर्सन अनुपमा लोचन, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व जिलापाल उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के चेयरपर्सन अंजय सरावगी और को चेयरपर्सन आशीष कुमार चौधरी एवं किशोर मंत्री थे। धनतेरस के चेयरपर्सन सुरेश अग्रवाल एवं उप चेयरपर्सन ललित केडिया थे। जनरल मीटिंग के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर एवं कोषाध्यक्ष अमरचंद बेगानी इस महीना की कार्य सूची उपस्थित हुए।
उपस्थित सदस्यों ने दीपावली मिलन में एक दूसरे को गले लगाए। दीये जलाए। पटाखे जलाए। रंगारंग कार्यक्रम में झूमे। कार्यक्रम में हुए तंबोला में लोग ने हजारों रुपये जीते। धनतेरस योजना के लकी ड्रा की घोषणा की गई। विजेताओं को चांदी और सोने के सिक्के उपहार में मिले।
इस उत्सव में सबसे सुंदर महिला, पुरुष एवं दंपत्ति को भी उपहार से नवाजा गया।