लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने जयंती पर महात्मा गांधी और सरदार पटेल को किया याद, कुछ इस तरह दी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत की स्वतंत्रता की जब भी बात होती है, उसमें योगदान देने वाले और स्वतंत्रता कुछ लोगों का नाम लिए बिना बात ही नहीं की जा सकती। उन महापुरुषों में सबसे पहला नाम है महात्मा गांधी का और फिर आते हैं सरदार पटेल।

Lions club Ranchi east world wide lion service week के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल के नेतृत्व में 2 oct को इन दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई।

सर्वप्रथम मेन रोड रांची स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष लायन राजीव लोचन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दूसरी ओर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने रांची के कोकर स्थित निरामया अस्पताल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही जरूरतमंदों की आंख, मधुमेह और एनीमिया की जांच की और कुछ परामर्श के साथ मदद का भरोसा भी दिलाया। यहां के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष लायन सुन्दर लाल रामसिसरिया थे। इसके अलावे लायन मेंबर सुनीता अग्रवाल और अस्पताल के पारा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।