रांची में कवि सम्मेलन का आयोजन 6 मार्च को

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की सामाजिक संस्था कवि सम्मेलन आयोजन समिति की वार्षिक आमसभा 9 अक्‍टूर, 2022 को स्थानीय अग्रसेन भवन में हुई। समिति के अध्यक्ष विनोद जैन ने बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्री पवन पोद्दार ने सत्र 2020-22 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी सर्वसमिति से संपुष्टि की गई। कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने वर्ष 2021-22 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। आ. अंकेक्षक मनोज बजाज द्वारा निरीक्षित एवं सीए नवीन डोकनिया से आउड कराकर पेश किया, जिसे पारित किया गया।

कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए 6 मार्च, 2023 की तिथि की घोषणा की गई। देश के जाने माने कवि-कवित्रियों को आमंत्रित करने का निर्णय हुआ।

पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल ने कहा कि कोविड को लेकर दो वर्ष के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। यह शहरवाशियों के हास्य के साथ शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिये नितांत आवश्यक है।

आयोजन को लेकर जल्द ही समिति का विस्तार किया जायेगा। समिति द्वारा कोरोनाकाल एवं दो वर्ष के सत्र में किए गए अनेकों जनहित के सेवाकार्य, गतिविधियां, आयोजन को समस्त सदस्यों ने साधुवाद दिया।

धन्यवाद मनोज बजाज ने दिया। मौके पर विनोद जैन, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, सुरेश चंद अग्रवाल, पवन शर्मा, मनोज बजाज, कमल जैन, अनिल अग्रवाल, रतन मोर, राजेश भरतिया, सीए नवीन डोकनिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।