Jharkhand Weather

JHARKHAND : दो दिनों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

  • अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट संभव

रांची। रांची मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर झारखंड कई जिलों में देखने को मिलेगा। राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 अक्‍टूबर को जारी बुलेटिन में दी है।

19 अक्‍टूबर तक ये स्थिति

14 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

15 से 19 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

दो दिन वज्रपात संभव

14 और 14 अक्‍टूबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्‍थान पर रहें।

रांची का ये हाल

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 19 अक्‍टूबर तक आकाश में सामान्‍य से आंशिक बादल छाये रहेंगे। दिनभर में एक-दो बार कई इलाके में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।