Jharkhand Weather

JHARKHAND : सामान्‍य से नीचे आया न्‍यूनतम तापमान, कल आपके जिले का इतना रहेगा पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। दीपावली बीतने के साथ जाड़े की शुरुआत हो गई। तापमान में धीरे-धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाने लगी है। राज्‍य के कई जिलों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया है। पिछले तीन दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाने लगी है। राज्‍य में अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी 27 अक्‍टूबर को दी है।

02 नवंबर तक ये स्थिति

28 अक्‍टूबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

29 और 30 अक्‍टूबर को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

31 अक्‍टूबर से 2 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

इन जिलों में कल इतना तापमान

गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार में न्‍यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।

इसी तरह पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

रांची का ये हाल

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 27 से 30 अक्‍टूबर तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। 31 अक्‍टूबर से 2 नवंबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये है न्‍यूनतम तापमान

शहर            तापमान       सामान्‍य से कम

रांची             16.0            1.0

जमशेदपुर    18.8            0.8

डालटेनगंज   15.4           2.7

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।