Jharkhand Weather

JHARKHAND : मॉनसून की हो गई वापसी, दो दिन इन जिलों में बारिश संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड से मॉनसून की पूरी तरह से वापसी 20 अक्‍टूबर को हो गई। इसकी घोषणा रांची मौसम केंद्र ने कर दी। केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दो दिन राज्‍य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

26 अक्‍टूबर तक ये स्थिति

21 से 23 अक्‍टूबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

24 अक्‍टूबर को मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

25 अक्‍टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

26 अक्‍टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

रांची का ये हाल

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 21 से 23 अक्‍टूबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। 24 से 26 अक्‍टूबर तक आंशिक बादल छाये रहेंगे।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।