JHARKHAND : इसी सत्र से विभागीय कैलेंडर में शामिल होगा मलखंब खेल

झारखंड खेल
Spread the love

  • खेल निदेशक ने राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाली टीम को कीटस देकर किया सम्‍मानित

रांची। 36वीं राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाली झारखंड पुरुष एवं महिला मलखंब टीम को विभाग की ओर से खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने पूरे कीटस देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्‍टूबर को धुर्वा सेक्‍टर-2 स्थित खलो इंडिया झारखंड मलखंब प्रशिक्षण केंद्र, बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय के सभागार में हुआ।

श्रीमती लकड़ा ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाए दी। कीटस वितरण से पूर्व झारखंड टीम के खिलाड़ियों ने पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिग मलखंब एवं कई अदभूत आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन कि‍या। श्रीमती लकड़ा ने कहा कि मलखंब खेल को इसी सत्र से विभागीय कैलेंडर में शामिल किया जाएगा, जिससे झारखंड के मलखंब खिलाड़ी विद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

झारखंड राज्य मलखंब संघ के द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन भी हुआ। इस अवसर पर झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल में झारखंड टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी ने स्वागत किया। धन्यवाद संघ के प्रशिक्षक इस्तियाक अंसारी ने किया।

इस अवसर पर वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, शुभम सिंह, सुभाष गांगुली, सुश्री शिखा गोराई एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। श्रीमती लकड़ा ने राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले तकनीकी अधिकारी अजय झा एवं इस्तियाक अंसारी को माला पहनाकर सम्मानित किया।

झारखंड टीम राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए हटिया रेलवे-स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। मलखंब खेल 7 से 11 अक्टूबर, 2022 तक अहमदाबाद शहर में आयोजित किया जा रहा है।